चंडीगढ़, 27 जून – हरियाणा के पैरा एथलीटों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। “चौथे पैरा एशियाई खेलों 2022” में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अब उनके प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। हरियाणा सरकार ने इन 13 खिलाड़ियों के लिए कुल ₹19.72 करोड़ की नकद पुरस्कार राशि मंजूर कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस निर्णय के पीछे राज्य की स्वास्थ्य मंत्री और हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव की त्वरित पहल को श्रेय दिया जा रहा है। मंत्री आरती सिंह राव ने खिलाड़ियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मामला सीधे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा, जिसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की।
पुरस्कार राशि का ब्योरा:
-
स्वर्ण पदक विजेता (₹3 करोड़ प्रति खिलाड़ी):
-
हैनी (एथलेटिक्स)
-
नितेश कुमार (बैडमिंटन – 1 स्वर्ण)
-
प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित, तरुण ढिल्लों (इनकी राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी)
-
-
रजत पदक विजेता (₹1.5 करोड़ प्रति खिलाड़ी):
-
नितेश कुमार (बैडमिंटन – 1 रजत)
-
सरिता अधाना (तीरंदाजी)
-
पूजा, धर्मबीर, रिंकू, प्रमोद, योगेश कथुनिया, रामपाल, मोनू घनघस
-
-
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी (₹7.5 लाख प्रति खिलाड़ी):
-
अंजू बाला (लॉन बॉल)
-
जसबीर (एथलेटिक्स)
-
जयदीप (कैनोइंग)
-
मंत्री आरती सिंह राव का बयान:
“हमारे पैरा-एथलीटों ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने तुरंत एक्शन लेकर खिलाड़ियों को उनका हक दिलाया।”
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पैरा-स्पोर्ट्स के लिए समर्पित है और एक समावेशी व सहयोगी वातावरण बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
