Wednesday , 28 October 2026

करनाल में DSP को जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौ*त

हरियाणा में डरा देने वाला हार्ट अटैक का मामला सामने आया है। पानीपत जेल के डीएसपी जोगिंदर देसवाल जिम में व्यायाम कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी जोगिंद देसवाल करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी जेल जोगिंदर देसवाल की उम्र 52 साल थी। वो करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वो पहले वकील थी। उसके बाद उन्होंने डीएसपी जेल का एग्जाम क्लियर किया। जोगिंदर देसवाल करनाल जेल के डीएसपी भी रह चुके थे। अभी वो पानीपत जेल के डीएसपी थे। इस हादसे के बाद उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। उनके दोस्तों का कहना है कि वो हमेशा उनके सुख-दुख में काम आते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। डीएसपी की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक डीएसपी के परिजनों ने बताया कि वो सुबह-सुबह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान एकदम से गश खाकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी के निधन के बाद से पानीपत पुलिस प्रशासन समेत हरियाणा पुलिस में शौक की लहर दौड़ गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *