चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष और 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार शामिल हुए। हरियाणा भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी ने बैठक को और महत्वपूर्ण बना दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!SIR को लेकर संगठन को मिल सकते हैं दिशा-निर्देश
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर खास चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर विधायकों और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को SIR की प्रक्रिया को लेकर जानकारी देने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिए जाने की बात सामने आई।
भाजपा की रणनीति मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को संगठन की जमीनी गतिविधियों से जोड़ने की है।
तिरंगा यात्रा और कलश यात्रा की भी समीक्षा
बैठक में हाल ही में आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर भी फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रमों के तहत चल रही कलश यात्रा की तैयारियों और आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।
पार्टी संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने पर मंथन किया गया।
संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर जोर
बैठक का एक अहम उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना भी माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठन को तैयार रखने की रणनीति पर चर्चा कर सकता है।
ये प्रमुख नेता रहे मौजूद
बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खेल मंत्री गौरव गौतम सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
हरियाणा भाजपा प्रभारी तरुण चुघ और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विधायक और 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता भी बैठक में पहुंचे।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
SIR को लेकर होने वाली गतिविधियों के जरिए भाजपा अपने बूथ नेटवर्क को और मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
पार्टी का प्रयास विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क मजबूत करने का है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
