Monday , 27 July 2026

सिलेंडर फटने से तीन झुलसे

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित लक्ष्मी नगर के एक घर में गैस लीक होने के बाद घर में ब्लास्ट होने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। गैस लीकेज से हुआ धमाका इतना जबर्दस्त था कि धमाके के बाद कमरे की छत नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के रहने वाले शत्रुघन नामक व्यक्ति और उसका परिवार लुधियाना में एक किराए के कमरे में रहता है और मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता है. किसी कारणों की वजह से घर के अन्दर पहले से ही गैस लीक हुई पड़ी थी और जैसे ही उन्होंने बिजली का स्विच चालु किया तो स्पार्किंग कि वजह से ब्लास्ट हो गया और ब्लास्ट के बाद आग से घर के तीनों सदस्य बुरी तरह से झुलस गए. घायलों में शत्रुघन उसकी पत्नी सुखमरी व एक 18 वर्षीय बेटी आशा शामिल है. फ़िलहाल घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *