नेशनल डेस्क: देश में लगातार 5वें दिन कोरोना के केस 20 हजार से कम आए है। संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर आज 3,40,01,743 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 प्रतिशत हो गई है। एक दिन में संक्रमण से 226 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,247 की कमी दर्ज की गई
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,07,653 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,247 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,63,63,442 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,25,399 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। अभी तक कुल 3,33,42,901 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि महामारी से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
