सिरसा : शहर की साफ सफाई का जायजा लेने सिरसा के डी सी प्रभजोत सिंह खुद शहर में निकले और कई इलाको, मोहल्लों और बजारों का दौरा कर लोगों से साफ़ सफाई के बारे में पूछा। अपने इस अभियान में डी सी साहब ने जहाँ जहां रुक कर स्थानीय लोगों से साफ़ सफाई के बारे में सवाल किया सभी ने उन्हें सच्चाई से अवगत करवाया।
शहर की साफ़ सफाई के लिए किए किए गए इस दौरे के बारे में डी सी प्रभजोत सिंह ने बताया कि शहर के कई इलाकों में साफ़ सफाई है, लकिन कई इलाके ऐसे भी हैं, जहाँ सफाई व्यवस्था बिलकुल भी नहीं है,अपनी इस विजिट के बाद डी सी प्रभजोत सिंह ने सम्बंधित अधिकारियो को तुरंत प्रभाव से सफाई व्यस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
