चंडीगढ,29मई। देशभर के करीब दस लाख बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की 48 घंटे की हडताल बुधवार सुबह छह बजे से शुरू हो जायेगी। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स ने सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर इस हडताल का आह्वान किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फोरम के नेताओं ने चंडीगढ में पत्रकारों को बताया कि हडताल के पीछे प्रमुख मांग बैंक स्टाफ को वाजिब वेतन की है। अभी जो वेतन प्रस्तावित किया गया है वह सम्मानजनक नहीं है। उन्होंने बताया कि एक तरफ तो सरकार बैंकों का एनपीए समाप्त करने के लिए सख्ती नहीं कर रही है और दूसरी ओर एनपीए के बहाने बैंक स्टाफ को उचित वेतन देने की मांग टाल रही है।
उन्होंने बताया कि बैंकों का कुल एनपीए देश के करीब तीस व्यापारिक घरानों के पास है। इनमें भी 12 घरानों के पास पचास फीसदी से ज्यादा एनपीए है। सरकार को इन घरानों से एनपीए वसूल करना चाहिए। इसके लिए कानूनों में सख्ती लाई जाए। बैंक यूनियन तो संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष भी यह मांग उठा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस दो दिन की हडताल का स्टाफ का वेतन भी काटा जाएगा। फोरम में चार अधिकारी यूनियन व पांच कर्मचारी यूनियन शामिल है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
