हरियाणा डेस्क- हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज तीखी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं और अकसर उट पटांग बयान बाजी करने वाले नेताओं को करार जवाब देते हैं। एक बार फिर से अनिल विज ने अपने ही अंदाज में बिहार के एक नेता की क्लास लगाई है और उनके बयान के लिए पलटवार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान राम को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने भगवान राम को काल्पिनक पात्र बताते हुए उन्हें मानने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि, राम कोई भगवान नहीं थे। वह गोस्वामी तुलसीदास व वाल्मीकि के एक काव्य पात्र थे। मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोग तो धरती पर बोझ हैं।
Read More Stories:
इस तरह के बयान देना काफी गैर जिम्मेदाराना
उन्होंने ये भी कहा कि भगवान राम लोगों के रोम रोम में समाए हैं, देश के लोगों की भगवान राम में आस्था हैं। मंत्री अनिल विज ने ये भी कहा कि भगवान को लेकर इस तरह के बयान देना काफी गैर जिम्मेदाराना बयान है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
