कयास लगाए जा रहे थे कि आँख मारने वाली वीडियो से चर्चा में आयी मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ से अपना डेब्यू करने जा रही है। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में बतौर अभिनेता रणवीर सिंह को ले लिया था पर अभिनेत्री के सलेक्शन पर मुहर नहीं लगी थी। धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘सिंबा’ के लिए करण जौहर ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कन्फर्म किया की इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को कास्ट किया जा रहा है। करण ने रोहित शेट्टी और सारा अली खान के साथ अपने फोटो को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। उन्होंने बताया की सारा और रणवीर की फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज़ की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
