Monday , 27 July 2026

सहनाल रोड पर देर रात एक ढाबे में लगी आग, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

18 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के रतिया इलाके के सहनाल रोड पर देर रात एक ढाबे में आग लगने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे बने ढाबे में आग लगने से अढ़ाई लाख के करीब सामान जलकर राख हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जानकारी देते हुए ढाबा संचालक करण सिंह ने बताया कि वह रात को 11ः00 बजे ढाबा बंद करके अपने घर गए हैं और रात को करीब 2ः00 बजे उनके ढाबे में आग लग गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुँच आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ढ़ाबा जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *