Thursday , 29 October 2026

सरकार ने दी ठेके खोलने की इजाज़त, जानें क्या रहेगा समय ?

यूपी डेस्क: कोरोना महामारी के दौर में जहां कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके साथ ही वायरस संक्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शराब को भी शामिल किया गया है। योगी सरकार ने शराब को आवश्यक सेवा में रखा है। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी लिकर एसोशिएशन ने सीएम योगी से पत्र लिखकर शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी मांगी थी।एसोशिएशन न कहा था कि हर रोज 100 करोड़ का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है ठेके खुलने का समय

  • वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही दुकान खोलने के आदेश जारी हुए हैं।
  • अलीगढ़ में जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कुछ तीन घंटे दुकानें खोलने की छूट दी गई है।
  •  आगरा में आबकारी निरीक्षकों द्वारा सभी अनुज्ञापियों को व्हाट्सएप कर संदेश भेजा गया है कि मंगलवार से समस्त थोक व फुटकर शराब की दुकानें (बार को छोड़कर) सुबह 10 से सायं 7 बजे तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।
  • मिली जानकारी के अनुसार, यूपी लिकर एसोशिएशन  ने सीएम योगी से पत्र लिखकर शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी मांगी थी।एसोशिएशन न कहा था कि हर रोज 100 करोड़ का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *