गुरुग्राम, 22 जून(सतीश): दिल्ली एनसीआर में लूट, डकैती, रंगदारी और हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों से पुलिस की नींद उड़ाने वाला आरोपी नरेंद्र उर्फ नीटू को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच पुलिस ने आखिरकार काबू कर लिया। गुरुग्राम के एम.जी. रोड पर सहारा मॉल के पास से गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-17 ने आरोपी नीटू को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से शुरुआती पूछताछ में 13 वारदातों का खुलासा हुआ है वहीं पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी से कई और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबााद जिले के तिंगाव का रहने वाला ये आरोपी नीटू शौकिया तौर पर अपराध की दुनिया में आया था। आरोपी ने बहुत जल्द ही अपराध को अपना करिअर बनाया और कई गैंग्स के संपर्क में आ गया। आरोपी दिल्ली एनसीआर में वाहन लूट और रंगदारी वसूलने के धंधे में लिप्त था। गुरुग्राम के सेक्टर- 4 और सेक्टर-56 इलाके में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसे में देखना होगा कि आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस को कितनी सफलता मिलती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
