नांगल चौधरी नगरपालिका में सड़क धांधली की मांग अब जोर पकड़ने लगी है जिसको लेकर आम आदमी तो काफी समय से मांग कर रहा था वहीं अब खुद नगर पार्षद भी इस मामले में आगे आ रहे हैं। शहर के विकास कार्यों में ठेकेदार की मनमर्जी और अधिकारियों की अनदेखी के चलते महिला पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है जिसके तहत महिला पार्षद 31 मार्च को अपने वार्ड के सैंकड़ों लोगों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय ग्रीवेंस कमेटी में पेश होकर मंत्री से मिलेंगी और विकास कार्यों में हो रही धांधली को लेकर जाँच किए जाने की गुहार लगाएंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में धांधली हो रही है यहां बनाई जाने वाली सड़कों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री घटिया क्वालिटी की है सड़कों का बुरा हाल हैं।
वहीँ महिला पार्षद ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्षदों की कोई नहीं सुनता ठेकेदार अपनी मनमर्जी मुताबिक कार्य कर रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
