Sunday , 1 November 2026

विकास कार्यों में ठेकेदार की मनमर्जी और अधिकारीयों की अनदेखी के खिलाफ महिला पार्षद ने उठाई आवाज

नांगल चौधरी नगरपालिका में सड़क धांधली की मांग अब जोर पकड़ने लगी है जिसको लेकर आम आदमी तो काफी समय से मांग कर रहा था वहीं अब खुद नगर पार्षद भी इस मामले में आगे आ रहे हैं। शहर के विकास कार्यों में ठेकेदार की मनमर्जी और अधिकारियों की अनदेखी के चलते महिला पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है जिसके तहत महिला पार्षद 31 मार्च को अपने वार्ड के सैंकड़ों लोगों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय ग्रीवेंस कमेटी में पेश होकर मंत्री से मिलेंगी और विकास कार्यों में हो रही धांधली को लेकर जाँच किए जाने की गुहार लगाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में धांधली हो रही है यहां बनाई जाने वाली सड़कों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री घटिया क्वालिटी की है सड़कों का बुरा हाल हैं।

वहीँ महिला पार्षद ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्षदों की कोई नहीं सुनता ठेकेदार अपनी मनमर्जी मुताबिक कार्य कर रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *