कुरुक्षेत्र(भारत साबरी):कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पीपली पैराकीट में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को भाजपा की 15 फरवरी को की जा रही यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत होगा। इस यात्रा में लाख मोटरसाइकिल सवार युवक अमित शाह की अगुवाई करेंगे। वहीं विरोधी पार्टियों द्वारा बार बार भाजपा की यात्रा पर तंज कसने वालों को जवाब देते हुए कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है,वे बेवजह अमित शाह का विरोध करने जैसे मुद्दे उठाकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। अमित शाह के हरियाणा दौरे से भाजपा में जबरदस्त उत्साह है और उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरने का काम करेगा ।
एक अन्य सवाल के जवाब में पंवार ने बताया कि रोजाना जाम से निपटने के लिए शहर के अंदरूनी हिस्सों में स्थित बस अड्डों को बहाल करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ कई नए बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिनमें पिपली का अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा भी शामिल है। उन्होंने बताया, कि प्रदेश में 33 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं, जबकि परिवहन विभाग के पास बसों में सफर के लिए केवल 13 लाख लोंगो ले लिए ही सुविधा उपलब्ध है। इस कमी को पूरा करने के लिए परिवहन बेड़े में बस शामिल करने के लिए कवायद शुरू की थी ,जो शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। 31 मार्च तक 600 नई बसें शामिल हो जाएंगी।
वहीं नई पॉलिसी के तहत प्राइवेट बसों के 452 रूट बनाये गए है। चुनावी मंथन के सवाल पर परिवहन मंत्री ने बताया कि भाजपा 24 घंटे के नोटिस पर चुनाव करने के लिए तैयार है। भाजपा ने पहले भी 24 घंटे के नोटिस पर चुनाव करवाकर कई प्रदेशों में चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली बार प्रदेश में महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने का ऐतिहासिक काम किया है, जबकि पूर्व की सरकारों ने केवल प्रदेश के लोगों को गलत आईना दिखाने का काम किया था। इसी कड़ी में 28 जनवरी को कैथल में गुरु रविदास जयंती का सरकारी स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
