Thursday , 27 August 2026
शिव शक्ति फर्नीचर हाउस में अचानक भीषण आग

रोहतक में शिव शक्ति फर्नीचर हाउस में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान|

रोहतक: आउटर किला रोड स्थित शिव शक्ति फर्नीचर हाउस में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगाई गईं। इसके अलावा रोहतक पुलिस की वज्र वाहन टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।

दुकान में रखा सामान जलकर राख

आग की वजह से फर्नीचर हाउस में रखा काफी सामान जलकर खराब होने की बात सामने आ रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक नुकसान काफी ज्यादा है और यह लाखों रुपये तक पहुंच सकता है।

हालांकि, दुकान मालिक ने फिलहाल नुकसान की सही जानकारी देने से इनकार किया। उनका कहना है कि अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं और नुकसान का पूरा आकलन करने के बाद ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

पेट्रोल पंपों ने भी रोकी सप्लाई

आग की गंभीरता को देखते हुए आउटर किला रोड पर मौजूद कई पेट्रोल पंपों ने एहतियातन अपनी सप्लाई रोक दी। आग पर काबू पाने और किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *