मैक्स, फोर्टिस, मेदांता, पार्क, संबित अस्पताल के बाद अब शहर के एक और अस्पताल पर बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहाराया गया हैं। घटना वीरवार सुबह की जब समसपुर निवासी अजय अपने 7 वर्षीय मासूम देवराज को लेकर गुडग़ांव सेक्टर 46 स्थित सूर्यदीप अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने उनसे एडवांस की मांग की जिसे तुंरत न जमा होने के कारण पीड़ित को भर्ती नहीं किया गया। हद तो तब हो गई जब मासूम की गंभीर हालत देख परिजनों ने अस्पताल से एंबुलेंस मांगी लेकिन एंबुलेंस भी नही दी गई। लिहाजा परिजनों को आटो से लेकर सिविल अस्पताल लेकर जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
