Sunday , 26 July 2026

राजकुमार सैनी ने भुपेंद्र सिंह हुड्डा और जाट नेता यशपाल मलिक पर जमकर निशाना साधा

पलवल(सौरभ वर्मा) : पलवल के उपमंडल होड़ल में पहुंचकर राजकुमार सैनी ने भुपेंद्र सिंह हुड्डा और जाट नेता यशपाल मलिक पर जमकर निशाना साधा। राजकुमार सैनी ने कहा कि युपी के यशपाल मलिक को प्रदेश की भावनाओं से कोई मतलब नही है। वह तो हुडा का चमचा है और जाट आंदोलन के जरिए इनेलो के जाट वोट को हुडा के पाले में लाना चाहता था। इस चंदा चोर यशपाल मलिक ने चंदे के चक्कर में फिर से जाट आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होडल पहुंचने पर राजकुमार सैनी का लोकत्रंण के सुरक्षा मंच के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजकुमार सैनी पानीपत हुड्डा ग्राउंड में आगामी 2 सितम्बर को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी स्थापित करने के लिए लोगो को निमंत्रण देने के लिए आए थे।इस मौके पर सांसद राजकुमार सैनी ने जाट अरक्षण संघंर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहा कि यशपाल मलिक चंदा चोर है उसे तो चंदा इक्टठा करना था। 200 करोड़ के चंदे के ऊपर पहले लठ बज चुका है। अब फिर चंदा मांगने के लिए प्लान शुरू कर दिया है मलिक को हमारे प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है। हरियाणा के अंदर उन्होने माहौल खराब करने का काम किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चमचा बनकर यह दिखा दिया कि में जाट वोट को चौटाला से तोड़कर आपके साथ लाने का काम कर रहा हूं और यह लडाई चलकर सीएम की कुर्सी तक जा पहुंची थी। हमारे कार्यक्रमों को खराब करने के लिए जगह-जगह शरारती तत्वों को सह मिलती है और प्रजातंत्र का गला घोटने का काम किया जाता है लेकिन पलवल प्रशाशन ने बड़ी मुस्तैदी के साथ काम किया और होड़ल के माहौल को खराब नहीं होने दिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *