Monday , 27 July 2026

यवक ने डरा धमकाकर नाबलिग से किया दुष्कर्म

फतेहाबाद, 3 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के सदर थाना इलाके में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक को राउंडअप कर लिया है और उसे जल्द ही पुलिस कोर्ट पेश करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि आरोपी नाबालिगा के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी ने नाबलिग को डरा धमाकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक जब नाबलिग के परिजन घर से बाहर गए हुए थे तो आरोपी युवक ने घर में घुसकर उसे डरा धमकाकर नाबालिग के साथ ऐसा घिनौना काम किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो बार नाबलिग को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों के आने के बाद नाबालिग ने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। जिसे जल्दी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *