शिमला| 8 जून 2025 : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सुबह शिमला से दिल्ली रवाना हो गईं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल थी, लेकिन डॉक्टरों की जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनिया गांधी सड़क मार्ग से शिमला से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां से वे दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हो गईं।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरती गई
जानकारी के अनुसार, कल सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए ले जाया गया। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। हालांकि, दिल्ली पहुंचकर वे ‘सेकंड ओपिनियन’ के लिए अपने विश्वस्त डॉक्टरों से मिल सकती हैं।
प्रियंका के फार्महाउस में बिता रही थीं छुट्टियां
सोनिया गांधी 2 जून को शिमला पहुंची थीं और प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित फार्महाउस में ठहरी हुई थीं। यह खूबसूरत फार्महाउस हिमालय की गोद में स्थित है और गांधी परिवार अक्सर यहां गर्मियों की छुट्टियां मनाने आता है। प्रियंका गांधी पहले से ही वहां मौजूद थीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
