कुरुक्षेत्र में सभी स्कूल मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर सरकार के आदेशों के चलते आज दूसरे दिन भी बंद रहे। सीनियर मॉडल स्कूल की प्राचार्य प्रोमिला बत्रा के अनुसार शिक्षा विभाग के आदेश है कि मौसम विभाग के अलर्ट के चलते 2 दिन विद्यालय बंद रखे जाएं ताकि बच्चों को क्षति ना पहुंचे और बच्चे सुरक्षित रहे। जिस कारण स्कूल बंद किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं अभिभावक आशीष गोयल के अनुसार सुरक्षात्मक दृष्टि से बच्चों की छुट्टियां अच्छा कदम है लेकिन पढ़ाई का जो नुकसान होगा उसकी भरपाई की जाए क्योंकि प्रतिस्पर्धा का माहौल है।
अभिभावक आदित्य शर्मा के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर मौसम अलर्ट के कारण अनचाही छुट्टियां से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
