हरियाणा डेस्क: रोहतक जिला के गांव खरेंटी की विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति सास-ससुर व जेठ जेठानी ने मारपीट की है और जान से मारने की कोशिश की है। पीड़िता ने आगे बताया कि, 2017 में उसकी शादी खरेंटी गांव में हुई थी और कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया गया है। उसके पति व उसकी जेठानी के अवैध संम्बध है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
पीड़िता की हालात नाजुक बनी हुई है
जिसकी वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद उसके पति ने जान से मारने की कोशिश की। जिसे पीड़िता की हालात नाजुक बनी हुई है। आज पीड़िता के परिजनों ने महम लघुसचिवालय में डीएसपी शमशेर सिंह से मिलने आए और लाखनमाजरा पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

पीड़िता के परिजनों ने कहा कि हमारी बेटी के साथ उसके पति व सास ससुर ओर जेठ जेठानी ने मारने की कोशिश की है। हम पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
