चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांवड़ यात्रा निकालकर प्रदेश भाजपा के सभी मंत्रियों को गंगाजल देने का ऐलान किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान आज यहां पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछले चार साल के दौरान प्रदेश में जातिवाद बढ़ावा देते हुए भाईचारे को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हरियाणा में छत्तीस बिरादरी की एकता समाप्त हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा जब जातिवाद के नाम पर दंगे हो रहे थे और कांग्रेस,भाजपा व इनेलो (इनेलो) के नेता राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे थे उस समय भी आम आदमी पार्टी ने रोहतक से मेरी जाति हिंदुस्तानी कार्यक्रम चलाकर प्रदेश में भाईचारा कायम करने का प्रयास किया है।
नवीन जयहिंद ने कहा कि राजनीति से हटकर आप ने छत्तीस बिरादरी की भाईचारा कांवड़ यात्रा शुरू की है। जिसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश में सभी जातियों के लोगों एकजुटता के साथ प्रदेश के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि भाईचारा कांवड़ यात्रा का समापन 9 अगस्त को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राज्यस्तरीय शहीद व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर होगा।
नवीन जयहिंद ने विज द्वारा दिए बयान पर कि आप वालों को गंगा में डूब मरना चाहिए पर पलटवार करते हुए कहा कि हम मरने-मारने की बात तो नही करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री उनका इलाज मेंटल होस्पिटल में भर्ती करवाए या फिर आगरा में इनका इलाज करवाए | जयहिंद ने कहा कि हम इनके अच्छे स्वास्थ्य की गंगा मैया से इनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है व इनको गंगा-जल भेंट करेंगे ताकि उनको कुछ सद्बुद्धि आये |
भाजपा के मंत्रियों को देंगे गंगाजल ताकि हो सके कल्याण
–मुख्यमंत्री खट्टर को गंगाजल देंगे, ताकि सुधर सके कानून-व्यवस्था
–अनिल विज को गंगाजल देंगे,ताकि बीमार अस्पतालों का इलाज कर सके। र
–रामबिलास शर्मा को गंगाजल देंगे,ताकि सरकारी स्कूलों का हो सके उद्दार
–ओ.पी. धनखड़ को गंगाजल देंगे,ताकि किसानों का भला कर सके
–कैप्टन अभिमन्यु को गंगाजल देंगे, ताकि 150 लाख करोड़ का कर्ज उतारने की बन सके योजना
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
