चंडीगढ़, 14 मई। हल्लोमाजरा-राम दरबार रोड पर एक ढाबे के अंदर गैस सिलेंडर फटने से इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि ढाबे से करीब 100 मीटर दूरी तक सभी घरों की दीवारें तक हिल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक पल के लिए लोगों को लगा की कहीं बम ब्लास्ट हुआ है। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना दो तीन दिन पहले की है। जब एक ढाबे में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। ब्लास्ट होते ही ढाबे की दीवारें गिर गई और अंदर रखा सारा सामान भी जलकर कर राख हो गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
