Sunday , 26 July 2026

मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर दमकल विभाग के कर्मचारी

सरकार द्वारा पुराने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को निकालने और नई भर्तियां करने के विरोध में आज दमकल कर्मियों ने हड़ताल कर दी। यह हड़ताल आज और कल दो दिन जारी रहेगी। वहीं इस हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया। फायरब्रिगेड कर्मचारी संघ के प्रधान सतबीर सहारण ने बताया कि दो दिनों की हड़ताल के बाद अब कर्मचारी 9, 10 व 11 मई को भी हड़ताल करेंगे। इसके बावजूद यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो वे अनिनिश्चतकालीन हड़ताल करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतबीर सहारण ने बताया कि सरकार कई मांगें मान नहीं रही और सहमति जताई गई मांगों को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि नई पैंशन बहाली न होने के विरोध स्वरूप कर्मचारियों में गुस्सा है। वहीं सरकार नई भर्तियां तो कर रही है, मगर पुराने कर्मचारियों को समायोजित नहीं कर रही। सरकार ने 8 मई को नोटिस निकाल कर पुराने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना तय कर रखी है और 1666 पदों पर नई पोस्ट निकाल रखी हैं। कर्मचारियों की मांग है कि पुराने कर्मचारियों को इन पदों पर समायोजित किया जाए व अन्य मांगों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। यदि सरकार नहीं मानती तो 11 मई के बाद हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील हो सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *