Sunday , 26 July 2026

मीडिया जगत को एक और झटका, दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

नेशनल डेस्क: कोरोना ने जाने कितने लोगों की जिंदगी ले ली। तो वहीं मीडिया जगत को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया। बता दें कि कनु प्रिया की करीबी नोना वालिया ने सोशल मीडिया पर कहा है कि कनुप्रिया अब हम सब के बीच नहीं रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कनुप्रिया ने दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि, वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के कारण उनका निधन हो गया। कनुप्रिया ने दूरदर्शन से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, स्क्रीप्ट राइटिंग और थिएटर के क्षेत्र में भी काम किया। फिर वो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो ‘अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी’ में  बतौर एंकर जुड़ी। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *