देश में बढ़ रही महिला विरोधी वरदातों के विरोध में और रेप पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए अम्बाला शहर के लोग सड़कों पर उत्तर आए और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की ताकि समाज में ऐसी घिनौनी मानसिकता पर हमेशा हमेशा के लिए रोक लगे और देश की महिलाऐं व बच्चियां समाज में बेखौफ रह सके। जम्मूकश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ हुई घिनौनी वारदात और उत्तरप्रदेश में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में इन्साफ की मांग को लेकर अम्बाला के नागरिकों ने सड़कों पर रोष मार्च निकालते हुए ”वी वांट जस्टिस” जैसे नारे लगाकर रेप पीड़िताओं के लिए इंसाफ मांगा। सबसे खास बात ये थी की रोष मार्च पूरी तरह से गैरराजनीतिक था और और जो राजनीतिक लोग इसमें शामिल भी हुए वो भी साधारण नागरिक की तरह शरीक हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश में घटित महिला विरोधी मामलों को लेकर निकाले जा रहे रोष मार्च में शामिल महिलाओं में इतना गुस्सा दिखा कि उन्होंने ये तक कह दिया सरकार से लोगों का भरोसा उठ चूका है। लोगों का कहना था कि ऐसे आरोपियों को जनता के हवाले कर दिया जाए,जनता खुद इनका इंसाफ करेगी।
रोष मॉर्च गीता गोपाल चौक से शुरू होकर अम्बाला के बाजारों से होता हुआ विजय रत्न चौक पर सम्पन्न हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
