दिल्ली के गाजीपुर में एक कैब ड्राइवर ने महिला जज को अगवा करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते पुलिस के आ जाने से यह वारदात टल गई। सोमवार को महिला जज कैब के जरिए मध्य दिल्ली से कड़कड़डूमा कोर्ट जा रही थीं। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक महिला जज मध्य दिल्ली स्थित अपने घर से कैब में बैठी थीं। उन्हें कैब वाले को कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कहा, लेकिन उसने हापुड़ की तरफ मोड़ दिया। कैब का रूट बदलता देख महिला जज को शक हुआ। उन्होंने ड्राइवर को फिर से कड़कड़डूमा कोर्ट की तरफ जाने के लिए कहा, तो उसने अनसुनी कर दी।
महिला जज ने तुरंत पुलिस को फोन करके मदद मांगी। समय रहते पुलिस ने गाजीपुर के पास कैब को घेर लिया। कैब ड्राइवर को गिरफ्तार करके महिला जज को उनके घर पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
