11 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा : प्रदेश में लूटपाट की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला जुलाना का हैं, जहाँ लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और पेट्रोल पम्प के सेल्जमैन से पिस्तौल की नोक पर 48 हजार रूपए लूट लिए।
घटना गांव ब्राह्मïणवास के पास जींद रोहतक नैशनल हाइवे पर बने महादेव पैट्रोल पम्प की हैं। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर सेल्जमैन रात को ड्यूटी कर रहा था कि देर रात एक काले रंग की कार में सवार कुछ बदमाश वहां आएं और आते ही पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को तोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद पिस्तौल की नौक पर सेल्जमैन से 48 हजार रूपए कैश और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
सेल्जमैन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की माने तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
प्रथम तेहेलका की सभी खबरों के लिए और हमारे facebook और youtube चैनल्स से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
