नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस ने तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ी है। तो वहीं इस भयंकर वायरस से भारत का महाराष्ट्र राज्य सबसे अधिक प्रभावित है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। तो वहीं महाराष्ट्र से एक दुखभरी खबर भी सामने आई है। कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतपुरकर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का निधन शुक्रवार की देर रात को हुआ है। वे नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट से विधायक थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए
महाराष्ट्र राज्य में भी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58,993 नए केस सामने आएं हैं और 301 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान समय में राज्य में लगभग 27 लाख लोगों को होमकोरंटाइन में रखा गया है। लगभग 24 लाख लोग इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन में हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
