हरियाणा में एक के बाद एक सामने आई गैंगरेप की घटनाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पुलिस को दुर्गा अभियान चलाने के आदेश दिए है, इस ऑपरेशन के तहत कुरुक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र जिला के सभी थाना प्रभारीयो ने अपने अपने क्षेत्र मे महिलाओ की सुरक्षा के लिये आप्रेशन दुर्गा चलाया।
इसी के मद्देनजर कुरुक्षेत्र में महिला पुलिस व सीआईडी की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों और बेड एलिमेंट्स की पड़ताल में जुटी टीमों ने ऑपरेशन दुर्गा के तहत जगह जगह चेकिंग की। बस स्टैंड, मेंन मार्केट, कोचिंग सेंटर व होटलों के बाहर दुर्गा अभियान चलाया गया। ऑपरेशन दुर्गा के तहत सिटी थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र में जगह जगह चेकिंग की गई है। फिलहाल यह ऑपरेशन जारी रहेगा।
ऑपरेशन दुर्गा के चलते प्रदेश में जगह जगह पुलिस चैकिंग की जा रही है। वहीँ कुरुक्षेत्र के अलावा कई अन्य शहरों में भी ऑपरेशन दुर्गा शुरू किया गया है जिसमे ,रेल यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार एवं एसपी जीआरपी अंबाला कैंट के निर्देशानुसार जीआरपी की टीम ने लोहारू रेलवे जंक्सन पर आप्रेशन दुर्गा शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। एस.एच.ओ. ,जी.आर.पी.
रेवाड़ी रणबीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि , महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती देने वाले मनचलों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और
उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एस.एच.ओ. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला हैल्प लाईन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी तथा सुरक्षा संबंधी
अन्य उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
