हरियाणा में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना करनाल के नेवल गांव की है जहां पर बाम्बा करियाना स्टोर के मालिक रजिंदर ने गांव नेवल की ही मंदबुद्धि लड़की जिसकी उम्र 14 15 साल है को मात्र ₹20 का लालच देकर किया उससे अपना मुंह काला। बाम्बा किराना स्टोर के सामने गुलशन सैलून की दुकान है जहां पर गुलशन अपने ग्राहकों के साथ अपने काम में जुटा हुआ था कि अचानक उसकी नजर अपने दुकान पर लगे हुए शीशे पर गई जिससे सामने बाबा किराना स्टोर अच्छी तरह से दिखाई देता है । देखने पर स्टोर का मालिक लड़की को दुकान के अंदर ले जा रहा था । गुलशन और उसकी दुकान में आए दो और ग्राहकों को शक हुआ की करियाना मालिक जरूर उस लड़की के साथ कुछ गलत करेगा। तीनों व्यक्ति जांच करने के लिए बाम्बा करियाना स्टोर पर गए जहां पर उन्होंने रंगे हाथों करियाना मालिक को उस मंदबुद्धि लड़की से घिनौना काम करते पकड़ लिया । यह देख कर करियाना मालिक घबरा गया और डर के मारे उसके हाथ पांव फूल गए। इसके बाद व्यक्तियों ने आस पड़ोस के लोगों को इकट्ठा कर लड़की के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके चलते आज थाना कुंजपुरा में लड़की के परिजनों द्वारा करियाना मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार दुकान मालिक लड़की को 20 रुपए का लालच देकर अंदर ले गया और उसके साथ घिनौना काम किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शक की बिनहा पर जब दुकान में जाकर देखा तो दुकान मालिक डर गया और माफ़ी मांगने लगा।
देश में बड रही रेप जैसी घटनाओं का छोटी छोटी बच्चियां भी शिकार हो रही है। इन वारदातों को अंजाम देने वालों को न तो कानून का डर है और न ही भगवान का। लेकिन समाज इस भयकंर बीमारी से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा चाहता है ताकि देश की बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
