रेवाड़ी : SYL मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में 07 मार्च को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा रैली का आयोजन किया जायेगा, जिसे लेकर रेवाड़ी स्थित इनैलो कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारनौल से इनेलो के लीगल सेल प्रदेश संयोजक जसबीर सिंह ढिल्लो उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि SYL पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ चुका है जिसे लागू करवाने के लिए सरकार को 23 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक नहर के निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। जिसके बाद अब इनैलो 07 मार्च को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रैली कर आगामी आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेगी।
इनेलो नेताओं ने कहा सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा की विशेष कर दक्षिण हरियाणा की जीवन रेखा है। जिसे लेकर इनेलो पूर्व में कई बड़े आंदोलन कर चुकी है यहाँ तक की देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला भी आ चुका है फिर भी सरकार इसके निर्माण में देरी कर रही है, जिससे लगता है की सरकार की नीयत में खोट है। इसलिए सरकार को चाहिए की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नहर बनाने पर विचार करें। इस मौके पर उनके साथ इनैलो जिलाध्यक्ष डॉ राजपाल यादव प्रैस प्रवक्ता राजवंत सिंह उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
