- पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत अब स्थिर
- चंड़ीगढ़ पीजीआई से मिली खास जानकारी
- डॉक्टरों के अनुसार मिल्खा सिंह ऑक्सीजन सपोर्ट पर
नेशनल डेस्क: पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी मोना अभी पीजीआई में है और डॉक्टरों ने उन्हें मिल्खा सिंह की स्थिति के बारे मे अवगत कराया है। उनकी बेटी मोना लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता भी किया है। वे खुद मूवमेंट भी कर रहे हैं। मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ने पर पीजीआई के कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती
बता दें कि कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से रिकवर होने के तीन दिन बाद फिर ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर को मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
- Read More Stories
- IMA झारखंड ने बाबा रामदेव को भेजा लीगल नोटिस, 14 दिन के अंदर माफी न मांगने पर होगी ये कार्रवाई
- अनिल विज का वैक्सीन को लेकर राहुल और पंजाब सरकार पर तंज, कहा- केंद्र से सस्ते दामों पर खरीदो और मुनाफा कमाओ
- बिजली के ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा खंभा
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
