Saturday , 12 September 2026

मंत्री अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करना पड़ा भारी, कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई ये सजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पुलिस की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी प्रहलाद पुत्र मामचंद टूंडला और यमुनानगर निवासी रोहित नागपाल पुत्र जितेंद्र रूप में हुई है।

साइबर क्राइम की टीम ने दोनों आरोपियों को पंचकूला के सेक्टर 1 से जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बता दें, हरियाणा के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ट्विटर अकाउंट का नाम इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया गया था जिसमें लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ाने की बात कही गई थी।  जिसके बाद गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा DGP मनोज यादव को इस फेक ट्वीट को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसमें अब 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *