हरियाणा डेस्क- हरियाणा में कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। बता दें, कांग्रेस हाईकमान पंजाब में बदलाव के बाद अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में नई जान फूंकने और संगठन को मजबूत बनाने की कवायद सिरे चढ़ाने को लेकर गंभीर नजर आ रहा था और वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर चिंतन-मंथन का दौर जारी था। लेकिन अब हुड्डा ग्रुप के उदय भान को इन सभी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। इसी के साथ बता दें, प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम भी सबसे आगे चल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
हाईकमान ने गंभीरता से इस पर लिया फैसला
वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से कुमारी शैलजा का इस्तीफे को भी मंजूर कर लिया गया है। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा का भी नया नाम तय करने में अहम रोल रहा। पंजाब में आए विधानसभा चुनावों के बाद परिणाम और हरियाणा प्रदेश में पार्टी संगठन के हालात को देखते हुए अब पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से इस पर जल्द से जल्द फैसला किया है। बता दें, उदय भान सिंह होडल और हसनपुर दोनों विधानसभा क्षेत्र से पहले भी विधायक रह चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
