प्रदेश में लगातार गिरता बच्चियों के ग्राफ से स्वास्थ्य विभाग लगातार चिंतित है। प्रदेश के साथ लगते दूसरे राज्यों में भी लिंग जाँच के बाद भूर्ण हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है ,और स्वास्थ्य विभाग भी इन लोगों के खिलाफ मुहीम छेड़े हुए है। बावजूद इसके आज भी पैसे के लालची डॉक्टर लिंग जाँच में जुटे है ,पानीपत से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जंहा भूर्ण हत्या का सामान खुले आम बेचते एक महिला निजी डॉक्टर काबू की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला डॉक्टर को एम टी पी किट देते रंगे हाथों काबू किया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक से काफी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां काबू की और स्वास्थ्य विभाग ने ड्रग्स कंट्रोलर को बुला क्लिनिक की गहनता से जाँच शुरू की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
