Monday , 27 July 2026

पुलिस के हत्थे चढ़े आर्किटेक्ट से लूट के 3 आरोपी, 2 की तलाश जारी

पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे ये वो आरोपी हैं जिन्होंने महज 4 दिन पहले राजस्थान के एक आर्किटेक्ट को लूट लिया था। फिरोजपुर झिरका का है। जहां आर्टिटेक से लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए टकलू गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित आर्किटेक्ट राजस्थान के दौसा का रहने वाला था। आर्किटेक्ट को कुछ बदमाशों ने घर का नक्श बनवाने के बहाने फिरोजपुर झिरका में बुलवाया और यहां पर उससे लूट लिया। बदमाशों ने आर्किटेक्ट से पैसे, लैपटॉप और कार को हथियार के बल पर लूट लिया था। लेकिन अब पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए टकलू गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 अन्या बदमाशों की तलाश फिल्हाल जारी है। 

कहते हैं कि चोर बदमाश भले ही कितने शातिर क्यों ना हो, एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते  है और ऐसा की कुछ इन बदमाशों के साथ भी हुआ। पुलिस को इस गिरोह के दो अन्य बदमाशों की तलाश है जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *