Saturday , 25 July 2026

भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह ने पदयात्रा कर जनता से मांगे वोट

हिसार, 9 मई 2019 (अमित शर्मा): हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों से वोट की अपील की। पदयात्रा में हिसार विधान सभा सीट से विधायक डाॅ कमल गुप्ता, हिसार के मेयर गौतम सरदाना भी भाजपा प्रत्याशी के साथ लोगों से वोटों की अपील की। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने  कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
विजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और राष्ट्रभक्ति और देश भक्ति की जीत होगी। साथ ही उन्होंने  12 तारीख को क्षेत्र की जनता द्वारा भारी मतों से नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट डालने का दावा किया।
यह पदयात्रा तलाकी गेट से शुरू होकर खजानचियान बाजार, गांधी बुत, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट से होती हुई जंबेश्वर मार्केट, ग्रीन स्1वेयर मार्केट से सुशीला भवन रोड मार्केट में समाप्त हुई। इस पद यात्रा में भारीं की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *