Saturday , 25 July 2026
जालंधर में नशा तस्करों और ANTF के बीच मुठभेड़

जालंधर में नशा तस्करों और ANTF के बीच मुठभेड़: पुलिस को देख चलाई गोलियां, 2 बदमाश जख्मी, साथी फरार

जालंधर: पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन करते हुए शुक्रवार सुबह जालंधर के नकोदर के पास गांव गोरसिया में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिली थी कि कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी की योजना बना रहा था। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सन्नी सिंह ने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें सन्नी सिंह का साथी देविंदर सिंह घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस दौरान मुख्य आरोपी सन्नी सिंह और एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी है। ANTF अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की नीति के तहत की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सन्नी सिंह और उसके साथियों पर मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इस साहसिक अभियान के दौरान पुलिस के किसी जवान को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस कई टीमों के साथ छापेमारी कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *