सिरसा, 4 जुलाई(सुरेंद्र सैनी): सिरसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिजली , पानी की समस्या को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता से किये वायदे पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। और कहा आज प्रदेश में पीने के पानी की समस्या है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में पानी के साथ साथ बिजली की समस्या भी अहम् है लोग लगातार लग रहे बिजली के कटो से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे उन पर सरकार खरी नहीं उतर रही। जिसको लेकर जनता में नाराजगी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
