नई दिल्ली : केरल में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रलयकारी बाढ़ से अब तक 164 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 2875 लोग बेघर हो गये हैं। ऐसे में भारतीय नेवी के जवान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में जूझती जिंदगियों को बचाने का काम कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful #OpMadad #KeralaFloodRelief #KeralaFloods2018 pic.twitter.com/bycGXEBV8q
— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 17, 2018
सबसे पहले भारतीय नौसेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया था। यह महिला एक इलाके में फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए वाटर बैग का सहारा लिया गया था। वाटर बैग के लीक होने के बाद इस महिला को बचाने के लिए नेवी हेलीकॉप्टर ने उसे एयरलिफ्ट किया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। सेना के जवानों के इस जज्बे को देखने के बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती महिला बाढ़ में फंस गई थी। जवानों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी वह तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इंडियन नेवी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है केि हेलिकॉप्टर से एक रस्सी लटकाई गई, जिसे महिला की कमर से बांध कर उसे धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
