चंडीगढ़,07 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरूवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद अमित शाह ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह से उनके आवास पर मुलाकत की। इस मौके पर भाजपा एमपी किरण खैर के अलावा कई नेता मौजूद थे। अमित शाह संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां के बारे में बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह ने अमित शााह से मांग की है कि 12 अगस्त 1948 को पहली बार इंग्लैंड में ओलंपिक्स में भारत का तिरंगा लहराया था और उस वक्त भारत में अपने विरोधियों को 4-0 से हराया था। आज 70 साल हो गए हैं और इसकी एनिवर्सरी मनाई जानी चाहिए । इसकेेे साथ ही उन्होंने अमित शाह का धन्यवाद किया कि वह उनसे मिलने चंडीगढ़ आये। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी हो रही है कि देश के युवा स्पोर्ट्स में आगे आ रहे हैं और उनकी ख्वाहिश हमेशा यही रहेगी कि उनके मरने से पहले इंडिया एक बार फिर से ओलंपिक में हॉकी में मैडल लेकर आए।
क्या है ‘संपर्क फॉर समर्थन”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस अपने चार साल के कार्य को ताने के लिए यह कार्यक्रम चला रही है। यह अभियान अमित शाह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
अमित शाह देश के 50 बड़ी हस्तियों से खुद जाकर मिलेंगे। पार्टी के केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री, और वरिष्ठ नेताओं ने एक लाख लोगों से मिलने का लक्ष्य तय किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
