बाइक सवार दो लोगों पर पीछे से हमला कर लुटेरों ने छिना पर्स मामला फतेहाबाद का है जहाँ गांव लहरियां के समीप बाइक पर जा रहे दो लोग जिसमे एक महिला भी सवार थी उन पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने रोड से हमला कर महिला के हाथ से पर्स छीन कर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जिन्हे पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!DSP जगदीश काजला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी भूना इलाके के रहने वाले हैं और पूछताछ के दौरान दोनों से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है और बाइक सवार महिला से लूटा गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पकडे गए दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
