पंचकूला,03 मार्च : कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सरकार के बढ़ते बजट और उसके साथ-साथ बढ़ते कर्ज़ को लेकर चिंता जताई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अशोक अरोड़ा ने कहा, “बजट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही कर्ज़ भी बढ़ता जा रहा है। दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चलनी चाहिए। अगर बजट बड़ा है, तो कर्ज़ कम होना चाहिए। लेकिन वर्तमान स्थिति में बजट का लगभग 35% हिस्सा कर्ज़ के ब्याज और किस्तों में जा रहा है, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है।”
डीजल-पेट्रोल पर VAT घटाने की मांग
अरोड़ा ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हरियाणा से अधिक हो गई हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। सरकार को VAT में कटौती करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।”
रोहतक सूटकेस मर्डर केस पर निष्पक्ष जांच की मांग
रोहतक में हुए सूटकेस मर्डर केस पर भी विधायक अरोड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि माता की संतुष्टि तभी होगी जब जांच सही तरीके से की जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।
विधायकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी
मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में विधायकों की संख्या पर अरोड़ा ने कहा कि गिनती भले ही न हो, लेकिन बड़ी संख्या में विधायक इस बैठक में शामिल हुए और उन्होंने अपने-अपने सुझाव रखे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
