Tuesday , 27 October 2026

गुरमीत राम रहीम को दी गई Z+ सुरक्षा, जानें किससे है डेरा प्रमुख को खतरा ?

हरियाणा डेस्क: गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा प्रमुख राम रहीम फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो के खिलाफ हाईकोर्ट में पूरा रिकॉर्ड सौंपा था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया है। अब इस मामले में बुधवार को निर्धारित की गई है।

राम रहीम को गुरुग्राम के साउथ सिटी नाम चर्चा घर डेरे में रखा गया

सुनरिया जेल से आने के बाद राम रहीम को गुरुग्राम के साउथ सिटी नाम चर्चा घर डेरे में रखा गया है। इसी घर में रहने के लिए उसे प्रशासन की ओर से फरलो मिली है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते चारों ओर से जाल लगा रखा है। वह छत पर न दिखे इसके लिए पर्दा लगाया गया है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *