Sunday , 26 July 2026
बकरीद पर दुबई में ढोल की थाप पर थिरकीं मल्लिका शेरावत

बकरीद पर दुबई में ढोल की थाप पर थिरकीं मल्लिका शेरावत..फैंस बोले- “48 की तो लगती ही नहीं!

दुबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मौका था बकरीद का, और जगह थी दुबई, जहां मल्लिका ने हजारों लोगों की मौजूदगी में स्टेज पर ऐसा धमाल मचाया कि सोशल मीडिया पर तूफान आ गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘जलेबी बाई’ अवतार में किया स्टेज हिला देने वाला डांस

रेड फ्लोरल ड्रेस और टोन्ड फिगर में मल्लिका ने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, पब्लिक ने जोरदार हूटिंग से उनका स्वागत किया। बैकग्राउंड में बजता हिट गाना ‘जलेबी बाई’, और उसके साथ मल्लिका का नंगे पैर एनर्जेटिक डांस… वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि मल्लिका की फिटनेस और एनर्जी देखकर यह यकीन करना मुश्किल है कि उनकी उम्र 48 साल है।

‘जमाल कुडू’ के बाद अब बकरीद पर मचाया तहलका

इससे पहले मल्लिका का ‘जमाल कुडू’ गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है, जिसे अब तक 47.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। अब बकरीद स्पेशल परफॉर्मेंस ने भी फैंस को दीवाना बना दिया है।

इवेंट में दिए गए करोड़ों के इनाम, मल्लिका बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

बकरीद के इस भव्य इवेंट में जहां लाखों रुपये के गिफ्ट्स बांटे गए, वहीं मल्लिका शेरावत ने बतौर गेस्ट अपनी मौजूदगी से इवेंट की शान बढ़ाई। परफॉर्मेंस के साथ-साथ उन्होंने दर्शकों के साथ बातचीत भी की और फोटोज़ क्लिक करवाईं।

यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं – “इतनी फिटनेस देखकर यकीन नहीं होता!”

फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं:

  • “मल्लिका, आप तो 28 की लगती हैं, 48 की नहीं!”

  • “बकरीद के इवेंट पर जाने की क्या जरूरत थी?” – कुछ ने उठाए सवाल

  • “एक इवेंट के लिए कितने चार्ज करती हैं आप?” – फीस को लेकर भी चर्चा

अब कहां से होती है मल्लिका की कमाई?

हालांकि मल्लिका अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनका स्टारडम अभी भी बरकरार है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिटनेस वीडियोज़ से लाखों दिल जीत रही हैं। इसके अलावा, वे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और इंटरनेशनल शोज़ में शिरकत कर अच्छी खासी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका एक इवेंट के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *