नेशनल हाईवे पर घरौंडा के पास बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर ढ़ाई लाख रुपये की नकदी और कार लूट ले गए। व्यापारी की कार में बदमाश लिफ्ट लेने के बहाने सवार हुए थे। मौका देखते ही दो बदमाशों ने मारपीट और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश बसताड़ा टोल प्लाजा को तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करनाल के चौधरी कॉलोनी निवासी संजय गाबा की बस स्टैंड के पास स्पयेर्स पार्ट की दुकान है। वह अपने सहयोगी अमित कुमार के साथ बुधवार सुबह सामान लेने दिल्ली के लिए कार से निकला था। वह जैसे ही नमस्ते चौक के पास पहुंचा तो दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। बदमाशों ने दिल्ली जाने के लिए किराया देने की बात कर कार में बैठ गए।
नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा को भी कार सवार बदमाशों ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बदमाशों की नाका लगाकर घेराबंदी करने का प्रयास किया गया, मगर बदमाश पकड़े नहीं जा सके।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
