Friday , 30 October 2026

फरीदाबाद: कोरोना महामारी को देखते हुए 5 हरियाणा रोडवेज बसों की एंबुलेंस सेवा शुरू

हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी को देखते हुए आज फरीदाबाद में भी हरियाणा रोडवेज की 5 बसों को एंबुलेंस सेवा में उतारा गया। यह सभी बसें एंबुलेंस सेवा में कार्यरत रहेंगे इन बसों के अंदर चार बेड, स्ट्रेचर और दो ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा रखी गई है। जिला उपायुक्त ने बताया कि यह बसें गांव-देहात एरिया में स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी में रहेंगी, यह इसलिए किया गया है क्योंकि कोरोना की महामारी अब गांवों तक फैल चुकी है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए अगर कोई इस तरह का कोई पेशेंट आता है तो इस एंबुलेंस द्वारा का पूरा इलाज किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने गांव में फैल रही महामारी को लेकर भी कहा कि, लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी गांव में अब टिकरी पहरा लगाने के लिए कह दिया है, इसलिए अब गांव में भी लोगों को सावधानी के साथ रहना पड़ेगा। जिला उपायुक्त का गांव वालों से अपील की है कि, कहीं पर भी इकट्ठा ना हो, सावधानी बरतने की जरूरत है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *