Sunday , 26 July 2026

बारिश से तबाही: 7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 ने गंवाई जान, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

देश के कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा के रखी हुई है। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है। दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा – हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल। इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।


PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। पीएमओ के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *